सैकड़ो श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को भाजपा नेता चुघ पहुंचे श्रम कार्यालय,उप श्रम आयुक्त से की वार्ता

श्रम विभाग में श्रमिकों के समक्ष आ रही समस्याओं को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने सुना और श्रम कार्यालय पहुंचकर उप श्रम आयुक्त और श्रम निरीक्षक से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। गत दिवस श्रम विभाग कार्यालय में दर्जनो श्रमिक महिलाएं पहुंची जहां उन्होंने भाजपा नेता चुघ को अवगत कराया कि उन्हें श्रम विभाग से संबंधित कागजी कार्रवाई में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भाजपा नेता चुघ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मजदूरी कार्ड का समयाविधि में रिनुवल करा ले ताकि समस्याएं ना हो ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक श्रमिक के हितों के साथ जुड़ी हुई है और उन्हें किसी पर प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। चुघ ने श्रमिक महिलाओं को आश्वस्त किया की पूर्व में शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में काम होता था अब सांय 7.00 तक अब श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए समय बढ़ा दिया गया है। ताकि प्रत्येक श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक श्रमिक की बात को गंभीरता से लिया जाए और उनके संबंधित कार्य का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। चुघ ने सभी महिलाओं के श्रम विभाग से जुड़े कार्यों को तत्काल प्रभाव से कराया जिस पर सभी श्रमिक महिलाओं ने उनका आभार जताया।चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे में समाज के सभी लोग भाजपा के साथ जुड़े और आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। इस दौरान राज कोली दर्शन कोली राम देवी पार्वती किरण देवी शकुंतला रज्जू प्रेम देवी शिवकुमार शिव्वु दर्जनो श्रमिक महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

0 Comments

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज ने किया स्ट्रांग रूप बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा