डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों से जनता का रुझान पूरी तरह भाजपा की तरफ: प्रदेश मंत्री शर्मा

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्रा विकास शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बगवाड़ा और रम्पुरा शक्ति केन्द्रों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों का जोर शोर से प्रचार करने और आगामी 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में भारी संख्या में भीड़ जुटाने का आहवान किया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है। डबल इंजन की सरकार की के विकास कार्यों से जनता का रूझान पूरी तरह भाजपा की तरफ है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस चुनाव से पहले ही पस्त हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य इस चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। उन्होनें कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गये हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है।
आज उत्तराखण्ड की पहचान पूरे देश में हैं। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिका कानून, और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाकर उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जो भी वायदे जनता से किये थे आज वह धरातल पर साकार होते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जनता आज प्रधानमंत्रा नरेन्द्र मोदी की गारंटी की तरह सीएम धामी की गारंटी पर भी पूरा भरोसा करती है। आज यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है। इसके अलावा धामी सरकार के कई फैसलों ने उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों की ओर ले जाने का काम किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जोर शोर से अपना नामांकन करेंगे। इस दोरान शहर में रोड शो और जनसभा भी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर सुनील ठुकराल, सुशील यादव, अशोक विश्वास, जितेन्द्र संध्ू, नेहा पाण्डे, अनुज, किरन विर्क, अनुज पांडे, देव मेनन, सचिन छाबड़ा, मोर सिंह यादव, प्रदीप यादव, महेश कोली, वीरू कोली, बिट्टू वाल्मीकि, जितेन्द्र पाल, अजय पाल, गिरीश पाल, राजू कोली, जितेन्द्र कोली, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

देखिए वीडियो: पत्रकार वार्ता के दौरान  सवाल पुछने पर  विधायक बेहड़ का चढ़ा पारा, पत्रकार व  बेहड़ के  बीच हुई तीखी नोक झोक