कुमार ऑटोव्हील्स में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि. में बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर आईपीएस अजय गणपति तथा कुमार ऑटोव्हील्स के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल सहित अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रुक्मण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सरीन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल और सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर वाहन का अनावरण किया। कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने नई Scorpio-N के फीचर्स और खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मॉडल में Panoramic Skyroof™, 540° Surround View System के साथ Blind View Monitor, R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System और 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster इसे और आधुनिक बनाते हैं।
उन्होंने बताया कि नई Scorpio-N में फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port के साथ ऑफ-रोड और एडवेंचर ड्राइविंग के लिए Adventure Statistics की सुविधा दी गई है, जिसमें Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force जैसी जानकारियां मिलती हैं। वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। वाहन में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level 2 ADAS, 12-Speaker SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सिंघल एवं नितिन भी मौजूद रहे। उन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंपनी के निदेशकों ने कहा कि गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता, जिसके चलते कुमार ऑटोव्हील्स की गिनती देश के शीर्ष डीलर्स में होती है। उन्होंने ग्राहकों को महिंद्रा वाहनों के रखरखाव से संबंधित जानकारी भी दी।
महाप्रबंधक सेल्स ने बताया कि नई Mahindra Scorpio-N कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर के अधिकृत शोरूम में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिंद्रा के और भी नए सेगमेंट देखने को मिलेंगे। लॉन्चिंग कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

भक्ति और सेवा का संगम बना रुद्रपुर, सुशील गाबा ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत