रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि न तो समय पर होम डिलीवरी हो रही है और न ही बुक किए गए सिलेंडरों की सही ढंग से आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान और आक्रोशित है।
बताया जा रहा है कि एजेंसी प्रबंधन की लापरवाही के चलते कई उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं कुछ मामलों में फर्जी डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। इस अव्यवस्था के कारण लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है और वे लगातार एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

इसी क्रम में युवा समाजसेवी सुशील गाबा एक बार फिर एजेंसी पहुंचे और उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जल्द से जल्द सभी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने फर्जी डिलीवरी, बुकिंग में गड़बड़ी और होम डिलीवरी में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुशील गाबा ने कहा कि आम जनता को गैस के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों को आसानी से घर बैठे सिलेंडर मिल जाते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी निगरानी न करने का आरोप लगाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हैप्पी रंधावा और गौरव गांधी सहित अन्य व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं के समर्थन में उतर आए। इस दौरान व्यापार मंडल संरक्षक नरेश ग्रोवर से जुड़े एक मामले में होम डिलीवरी कर्मचारी द्वारा 3500 रुपये में सिलेंडर देने की बात सामने आने से माहौल और गर्मा गया।
विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। तत्काल होम डिलीवरी ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक एजेंसी के बाहर हंगामा जारी था और उपभोक्ता अपनी मांगों को लेकर डटे हुए
0 Comments