पुलिस का बड़ा एक्शन,71 लाख की स्मैक बरामद साथ दो गिरफ्तार

रुद्रपुर/किच्छा। जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इन कार्रवाइयों में कुल 236 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 71 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पहली कार्रवाई कोतवाली किच्छा क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुमाऊं और चौकी लालपुर की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान महराया कट के पास एक संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (42 वर्ष), निवासी टिब्बा लालपुर, थाना किच्छा बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के कब्जे से 133 ग्राम अवैध स्मैक तथा 4000 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली किच्छा में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। दूसरी कार्रवाई कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में की गई, जहां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर-रामपुर बाईपास स्थित बागवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भी अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्जुन सिंह (26 वर्ष), निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। उसके कब्जे से 103.33 ग्राम स्मैक तथा एक एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 175/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्मैक को फतेहगंज क्षेत्र से लाना बताया है। इस आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है और संभावित आपूर्ति श्रृंखला को खंगाला जा रहा है। दोनों मामलों में बरामद कुल स्मैक की मात्रा 236 ग्राम से अधिक है, जिसे पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस तरह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस सतत रूप से प्रयासरत

Post a Comment

0 Comments

एकजुटता के दावों की खुली पोल: रुद्रपुर के होर्डिंग्स में दिखी कांग्रेस की गुटबाजी