रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर बनी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जन्मदिवस पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिले स्नेह, आशीर्वाद और प्रेम के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के युवाओं को नई प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास को गति देने के साथ युवाओं और आमजन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी है। चुघ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और विश्वास बना हुआ है तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं।
चुघ ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे ले जाने की बात कही। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता नीलकंठ राणा, हीरामन, वजीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments