रुद्रपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भारत भूषण चुघ ने सिरोपाओ व तलवार भेंट कर किया भव्य स्वागत

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन को लेकर गुरुवार को शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों पर जगह-जगह तोरण द्वार एवं स्वागत द्वार सजाए गए। नितिन नवीन का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरने के बाद वह कार से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। उनके काफिले के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही और माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में मुख्य बाजार के मोड़ पर नितिन नवीन का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुद्रपुर आगमन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य बाजार में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इसके बाद नितिन नवीन आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सिरोपाओ एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया और उनका हार्दिक अभिनंदन किया। सम्मेलन स्थल पर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। नितिन नवीन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महेश ठाकुर, संदीप सिंह, अमित गौड़, विकास चौधरी, पूरन पांडेय, संजीव अरोरा, शिव छाबड़ा, नैन चुघ, तरुण चुघ, विकास मल्लिक, सुजीत बाला, अंशु, वीरेंद्र सुखीजा, सेवक राम, सोनू गुम्बर, नीतीश धीर, कमल अरोरा, अंकित नरूला, बाजिंद्र सिंह, डॉ. रोशन लाल अरोरा, कुलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, अमन दीप सिंह, प्रीतम सिंह, चंद्र प्रकाश चुघ, गुरचरण सिंह, प्रधान राम सिंह, रौनक ग्रोवर, हरजीत राठी, पवन ग्रोवर, नील कंठ राणा एवं हीरामन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

रुद्रपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भारत भूषण चुघ ने सिरोपाओ व तलवार भेंट कर किया भव्य स्वागत