चुघ ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम मोदी की मन की बात, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का लिया संदेश

रुद्रपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कही। उन्होंने देश भर में किस प्रकार देश के युवाओं ,महिलाओं ने से सीमित संसाधनों के बावजूद तरक्की और सफलता के आयाम छुए इससे प्रेरणा लेने को कहा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर 8 बूथ नंबर 42 भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी गिरीश राठौर के आवास पर कार्यकर्ताओं सहित पीएम मोदी की मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की इन दोनों त्योहारों का सीजन है ऐसे में स्थानीय उत्पादों को वरियता देते हुए अधिक से अधिक खरीदारी की जाए ताकि स्थानीय उत्पादनकर्ताओं को प्रोत्साहन मिल सके।
पीएम मोदी ने कहा की मिलेट्स की फसल को अधिक से अधिक उगाया जाए और इसके खाने पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने देश में विभिन्न प्रकार की हो रही खेतियों पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब के मालवा प्रांत में कपास की खेती अभूतपूर्व हुई है इसको और आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में किस प्रकार से खेती को बढ़ावा मिले इसके लिए मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतपाल गंगवार, प्रेमपाल गंगवार,राजेंद्र राठौड़,गणपत सैनी, राम अवतार शर्मा ,रूप किशोर,अवनीश राठौर, हरिओम,शिवम, अमन, अरुण, वेद प्रकाश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

ओमेक्स रिवेरा में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड; ₹3.88 लाख कैश के साथ 6 दबोचे