भा.ज.पा. में रुद्रपुर मेयर पद के चार दावेदारों पर मंथन, कौन बनेगा पार्टी का चेहरा?

रुद्रपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच अब तक इस पद के लिए अंतिम फैसला नहीं हो सका है। हालांकि, कई प्रमुख नामों की चर्चा जोरों पर है, जिनमें से चार दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है।
इनमें पहला नाम हरीश मुंजाल का लिया जा रहा है, जो एक प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव और सामाजिक कार्यों के कारण वे भाजपा के संगठन में प्रभावी पकड़ रखते हैं। उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी उन्हें इस दावेदारी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बना सकती है।
दूसरी तरफ, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का नाम भी बड़े उत्साह से लिया जा रहा है। विकास शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में नगर निगम चुनाव के लिए व्यापक तैयारी की है और हमेशा जनता के बीच संवाद बनाए रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी होने के कारण उनका राजनीतिक कद और भी मजबूत हुआ है, और उनके नाम की चर्चा भाजपा के भीतर लगातार हो रही है। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण उन्हें इस दावेदारी के लिए एक सशक्त विकल्प बनाते हैं।
तीसरे दावेदार के रूप में रुद्रपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ का नाम सामने आ रहा है। चुघ लंबे समय से पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं और उनकी संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में गहरी पैठ मानी जाती है। उनकी छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता की है, और रुद्रपुर के लोगों में उनकी प्रतिष्ठा और लोकहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उनके पक्ष में उनका सामाजिक कार्य और राजनीतिक अनुभव एक मजबूती जोड़ते हैं।
चौथे दावेदार के रूप में रुद्रपुर मंडी के निवर्तमान अध्यक्ष के. के. दास का नाम चर्चा में है। के. के. दास भाजपा के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता हैं, और विधायक शिव अरोड़ा से उनकी घनिष्ठ संबंधों के चलते उन्हें पार्टी में एक विशेष स्थान प्राप्त है। शिव अरोड़ा ने हमेशा उनके लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है और उनके चुनावी अभियान को बल देने के लिए कड़ी मेहनत की है। यदि भाजपा और संघ में विधायक अरोड़ा की राय को अहमियत दी जाती है, तो के. के. दास का नाम रुद्रपुर के मेयर पद के लिए सामने आ सकता है।
अब देखना यह है कि भाजपा और संघ के भीतर किसकी विचारधारा और नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाती है, और किस दावेदार को रुद्रपुर की मेयर सीट के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह निर्णय आगामी चुनावों की दिशा तय करेगा और रुद्रपुर के राजनीतिक परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

Post a Comment

4 Comments

  1. Yha bhi politics chlari h waah bhyi waahhhh …Anil chauhan ka name tak mention kia h ( jo ek jaani maani hasti h Rudrapur ki ) … kuch to sharam kro Anurag pal

    ReplyDelete
    Replies
    1. Anil Chauhan zindabad zindabad 🔥🔥

      Delete
  2. Anil Chauhan Jindabad

    ReplyDelete
  3. कर्मठ, जुझारू और ईमानदार
    One & Only Anil Chauhan
    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete

विधायक शिव के प्रयासों से रुद्रपुर को जाम से मिलेगी राहत, इंद्रा चौक-डीडी चौक चौड़ीकरण का कार्य कल से शुरू