पूर्व विधायक ठुकराल ने नेताजी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण,कॉलेज परिसर में गूंजे नेताजी के जयघोष

रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह प्रतिमा विधायक रहते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा अपनी विधायक निधि से स्थापित कराई गई थी। कार्यक्रम के दौरान ठुकराल ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण व बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह छाता कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व और विचार आज भी देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में चेतन मांगट, नागेंद्र रेगिवार, प्रो. मनोज पाण्डेय, उमल चंद्र जोशी (पूर्व अध्यक्ष), ललित सिंह विष्ट, नीरज मेहरा, अभिषेक कोली, रोहित बोरा, पीयूष नागरकोटी, रंजना रावत, शिवांश जोशी, सौरभ शर्मा, सरजनी यादव, गंगीत सगाय, तेज ब्रकुस्क, राज किशोर, विकास कुमार, नेहा गोस्वामी, माही और सुखमीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी विचारधारा आज भी युवाओं को देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। अंत में सभी ने एक स्वर में नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments

तो क्या कॉलोनाइजर की बेरुखी का ऐसा रहा आलम कि अब खंडहर में तब्दील हो रहा पालम ?