हरीश मुंजाल के आवास पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत,मंत्री बत्रा बोले—जीवन भर रहेगा याद

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित उद्योगपति एवं समाजसेवी हरीश मुंजाल के निवास पर शनिवार को हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। स्वागत समारोह के दौरान मंत्री बत्रा का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्हें लड्डुओं से तोला गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।
अपने संबोधन में मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सभा है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश और समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
समापन के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे मुंजाल जी से पुराना जुड़ाव रहा है, इसलिए शपथ लेने के दूसरे दिन ही यहां आ गया। मैं भले ही व्यवसाय से जुड़ा हूं, लेकिन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।” इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी समाज के प्रतिनिधि को कैबिनेट में स्थान मिलना, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments

रुद्रपुर में नगर निगम के नए भवन के लिए 15.74 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण