भव्य महा नाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठुकराल ने लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। पिपलिया नंबर-2 क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य एवं दिव्य महा नाम संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। उन्होंने महा नाम संकीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया और भंडारे की सेवा में भी योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में उनके साथ जिला पंचायत सदस्य वरीराई से कोरंगा, खटोला से जिला पंचायत सदस्य तेज प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति सुखदेव हालदार तथा वरीराई क्षेत्र पंचायत सदस्य मनु चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान आनंद शर्मा, केरु मंडल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों को महा नाम संकीर्तन की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताया।

Post a Comment

0 Comments

भव्य महा नाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठुकराल ने लिया आशीर्वाद