रुद्रपुर। एकल अभियान के अंतर्गत एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना के दो दिवसीय केंद्रीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ शनिवार, 25 जुलाई 2026 को रेणुका पब्लिक स्कूल, डिब्डिबा, रुद्रपुर में मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय भूषण गर्ग, वर्ग संयोजक श्री भारत भूषण चुघ, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख एवं मुख्य वक्ता श्री दीप कुमार, विभाग प्रचारक श्री नरेंद्र तथा रथ योजना प्रभारी डॉ. सारोत्तम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रभाग-5 के रथ योजना प्रभारी श्री झम्मन लाल शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सह अभियान प्रमुख एवं मुख्य वक्ता श्री दीप कुमार ने कहा कि एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना, एकल अभियान के एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित एक अनूठी पहल है। इस योजना के तहत मिनी ट्रकों को चलते-फिरते मंदिर (रथ) का स्वरूप देकर दूर-दराज के वनवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है। इन रथों के माध्यम से ग्रामीणों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाता है।

उन्होंने बताया कि जिन गांवों में पक्के मंदिर उपलब्ध नहीं हैं, वहां रथ भगवान की मूर्ति के साथ पहुंचकर स्थानीय लोगों को पूजा-अर्चना का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा शाम के समय रथ पर लगी स्क्रीन के माध्यम से रामायण, महाभारत सहित प्रेरणादायक धार्मिक एवं सांस्कृतिक फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं। सत्संग एवं शिक्षा के माध्यम से छुआछूत, अंधविश्वास और व्यसन जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जाता है।
मुख्य अतिथि श्री विजय भूषण गर्ग ने एकल अभियान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। विभाग प्रचारक श्री नरेंद्र ने पंच परिवर्तन के संदर्भ में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री भारत भूषण चुघ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाग-5 की उपाध्यक्ष श्रीमती शैली बंसल ने किया।
इस अवसर पर रथ निर्माण प्रभारी श्री प्रवीण प्रजापति, पी-4 रथ प्रभारी श्री प्रमोद अग्निहोत्री, उत्सव विभाग के केंद्रीय प्रमुख श्री ढाल सिंह, केंद्रीय सह प्रमुख श्री विशाल, प्रभाग प्रमुख पी-5 श्री ओम प्रकाश, पी-4 प्रमुख श्री सुरेंद्र, केंद्रीय प्रशिक्षण टोली सदस्य एवं संस्कार शिक्षा से जुड़े वर्गाधिकारी श्री गोरेंद्र मधुकर चतुर्वेदी, श्री दिनेश कपूर, श्री अंजुल त्यागी, श्री विकास शर्मा, श्री बलदेव राज छाबड़ा, श्री दिनेश कालरा, श्री प्रमोद बिष्ट, श्री नीलकंठ राणा, श्री समीर उपाध्याय, श्री अरविंद कन्नौजिया, श्रीमती ममता कोरंगा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments