

रुद्रपुर। विकास खंड रुद्रपुर में शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख भारती देवी तथा सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभागार खचाखच भर गया।
शपथ ग्रहण की शुरुआत उपजिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट द्वारा ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को शपथ दिलाकर की गई। इसके उपरांत ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख भारती देवी को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात रीना गौतम द्वारा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामूहिक शपथ ग्रहण कराई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पंचायत और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।


पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह दिन रुद्रपुर क्षेत्र के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि विकास की गति अब ग्राम स्तर तक पहुंचेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्सवमय रहा। जनता ने तालियों और नारों से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने सभी जनप्रतिनिधियों और जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता की भागीदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्वाचित सदस्य मिलकर विकास को प्राथमिकता देंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास अधिकारी आशीत आनंद, सहायक खंड विकास अधिकारी डी.के. पंत, नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला, भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, बरा मंडल अध्यक्ष सत्यभान, पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, सुरेश कोली, हरीश कोरंगा, बंटी खुराना, नारायण पाठक, मनमोहन सक्सेना, दीपक मिश्रा, ग्राम प्रधान दीपिका देवी, पूजा कुमारी पूजा, तुलसी देवी, राहुल कुमार, रेखा, मनीषा, परवीन, निशा, नेमा, सोनी गंगवार, कुमारी रोली, कावल सिंह, मेहरबान सिंह, उस्मान, रविंदर गंगवार, छत्रपाल, बीरेंद्र यादव, आशीष यादव, तारा पांडे, नाजिया, बचुली देवी, कविता तिवारी, आबिद, नेहा, दीपा कांडपाल, मनविंदर सिंह, दीपक गिरी, अमन कश्यप, गुरमीत सिंह, शशि कला यादव, विनीत सिंह सोलंकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी नेहा, उषा देवी, शांति देवी, कृष्ण कुमार, सुनील, रोहित कुमार, रमेश चंद, रिजवाना, रुचि पाल, ज्योति मौर्य, माला देवी, नरेश कुमार, अमरजीत सिंह, विवेक कुमार, ललित राय, नितिन यादव, गंगा दानू, पूजा, शिवानी, सरोजिनी करकी, पूर्णिमा दानू, रीता ठुकराल, आरसी, हर्षित गुंबर, अंकित सिंह, रहमत खान, सुखजीत सिंह, सत्यभान, जयेंद्र पाल, मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, संदीप अरोड़ा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, महामाया मिश्रा, नीरज द्विवेदी, राकेश सिंह, तरुण दत्ता, अनिल चौहान, सुशील यादव, रोशन अरोड़ा, बंटी खुराना, रोहित कलरा, इंद्र मेहता, अंकित पाठक, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र ठुकराल, मंगत चुग, हरीश कलरा, जसमीत कक्कड़, भारत मिश्रा, मोहन तिवारी, यमन अंसारी, राकेश यादव, मनोज यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments