भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रुद्रपुर में फूंका सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला

रुद्रपुर - उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग एवं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने के खिलाफ प्रदेश के समस्त जिला, महानगर एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों कांगेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीडी चौक पर भाजपा सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हल्द्वानी में एक विशाल रैली को संबोधित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार के दबाव में नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर प्रताड़ित किया गया।इसी प्रकार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं रैलियों में भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर पार्टी की रैलियों और आयोजनों को रोकने का अलोकतांत्रिक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा चुकी है और तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है लेकिन अब जनता भाजपा को भली-भांति समझ चुकी है और इनके बहकावे में नहीं आएगी।ममता रानी और ठुकराल ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा सरकार एवं नैनीताल जनपद के एसएसपी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उमा सरकार,ज्योति टम्टा, मधु सिकदर,कमल चुघ , संध्या गुप्ता,प्रदीप यादव, विकास बंसल,रंजीत गुप्ता,जमुना प्रसाद, राजू गुप्ता, मोहन भारद्वाज, मुख्तार हुसैन, मसूद, दानिश खान विकास,दीपक प्रकाश, जगदीश, सतनाम सिंह, सुनील चुघ, प्रीति साना, उमर अली ,योगेश चौहान, मोनिका ढाली, आसित वाला, दर्शन कोली, भूपेंद्र सिंह, सेवाराम, बाबू विश्वकर्मा ,आबिद हुसैन, रणजीत तिवारी, देवानंद, बलाई विश्वास, सरोज शर्मा, इंद्रजीत सिंह ,अशफाक, हरभजन सिंह ,ललित बिष्ट, सपन ओझा ,रामपत मंडल, अशोक राय, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, खेम सिंह, कैलाश रावत ,केरू मंडल, जावेद, रेहान, नासिर अकबर अली आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रुद्रपुर में फूंका सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला