रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। रुद्रपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सरदार भगत सिंह मंडल के सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक देवेंद्र सिंह बामल के फौजी मटकोटा, वार्ड नंबर 32 स्थित निवास पर बूथ संख्या 195 में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर साझा किए गए विचारों को सुना और कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 वर्ष पूर्व 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि एलओसी के पार जाकर भारतीय सेना के वीर जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत की आतंकवाद विरोधी नीति से जोड़ते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर का उल्लेख करते हुए उसके इतिहास और उस पर हुए विभिन्न आक्रमणों का जिक्र किया। चुघ के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि अनेक बार विध्वंस के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी देश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में खड़ा है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि देश आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक रहने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से अपनी जानकारी दर्ज कराने और निर्वाचन संबंधी विवरण को सही रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान भी प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं स्वयं से संबंधित जानकारी सही ढंग से दर्ज कराए। केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में लोगों को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कराने की सुविधा देने की बात कही है। इस अवसर पर ज्ञान सिंह चौहान, योगेश वर्मा, केशव शर्मा, अमित गोड, रघुराज सिंह, देवेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र मलिक, श्याम सिंह, कुंवर पाल सिंह दहिया, उदित बामल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments