कुमार ऑटोव्हील्स में महिन्द्रा के दो नए मॉडलों की भव्य लॉन्चिंग,XUV-7XO और XEV-9S ने की बाजार में दमदार एंट्री

कुमार ऑटोव्हील्स प्रा.लि., किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के दो नए वाहनों—पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में “XUV-7XO” तथा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में “XEV-9S”—की भव्य लॉन्चिंग 10 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री पंकज भट्ट, कमाण्डेन्ट 46वीं बटालियन पीएसी, तथा कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल और शुभम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर कम्पनी के महाप्रबंधक (सेल्स) ने दोनों वाहनों के फीचर्स, खूबियों और महिन्द्रा की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित ग्राहकों एवं अतिथियों को दी। उन्होंने बताया कि महिन्द्रा ने अपने दोनों नए मॉडल “XUV-7XO” और “XEV-9S” को बाजार में उतार दिया है, जिनकी बुकिंग 14 जनवरी से शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि “XUV-7XO” छह वेरियेंट—AX, AX-3, AX-5, AX-7, AX-7T और AX-7L—में उपलब्ध है। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल तथा 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है और इसकी शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है। आकर्षक लुक, टॉप वेरियेंट में 19 इंच अलॉय व्हील, ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, पावर्ड ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से “XUV-7XO” में 7 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक तथा लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी “XEV-9S” लगभग 500 किलोमीटर की रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, ट्रिपल स्क्रीन, ADAS और 59kWh, 70kWh व 79kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ 19.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कम्पनी निदेशकों ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और परफॉर्मेंस से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाता, इसी कारण कुमार ऑटोव्हील्स देश के शीर्ष डीलर्स में शामिल है। उन्होंने महिन्द्रा वाहनों के रखरखाव की जानकारी देते हुए भविष्य में और भी नए सेगमेंट बाजार में आने की बात कही। कार्यक्रम में महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस व फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

तो क्या कॉलोनाइजर की बेरुखी का ऐसा रहा आलम कि अब खंडहर में तब्दील हो रहा पालम ?